खरीक। थाना क्षेत्र के लोदीपुर गंगा घाट पर मगरमच्छ ने गांव के विनोद मंडल के पुत्र रूपेश कुमार (8) को अपना शिकार बना  लिया। बच्चे के हल्ला करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। इस दौरान मगरमच्छ के नुकीले दांत के प्रहार से बच्चे का पैर बुरी तरह से घायल हो गया।  जिसे इलाज के लिए समाजसेवी दीपक रंजन ने खरीक पीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया।

समाजसेवी ने बताया कि बच्चा नाव से नदी पार करने के लिए नदी किनारे होकर पैदल जा रहा था। इसी दौरान  पूर्व से किनारे में बैठे मगरमच्छ ने अपने मुंह से उसका पैर पकड़ कर नदी की ओर ले जाने लगा। नदी में मगरमच्छ रहने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों ने बताया कि नदी आर पार करना  हमलोगों का दिन भर लगा रहता है। इसके अलावा लोग नदी में स्नान करते हैं। किस समय मगरमच्छ लोगों को अपना शिकार बना लेगा कहना मुश्किल है। वहीं वन विभाग के पदाधिकारियों से उसे पकड़ने की मांग की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *