नवगछिया। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने छापेमारी कर 20 लीटर शराब के साथ गड़ैया निवासी कन्हैया मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ढोलबज्जा थाना के सहायक अवर निरीक्षक एस कुमार ने फरार हीरालाल मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि आर्म्स एक्ट के आरेपी अरुण मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने छोटी परबत्ता निवासी सुबोध मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

नारायणपुर। प्रखंड के मधुरापुर बाजार के मछली हटिया के पान दुकान से पुलिस ने नौ बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर विजय यादव मधुरापुर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नौ बोतल शराब 750 एमएल की बोतल थी। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा जाएगा।

प्रखंड के गनौल गांव से राजीव कुमार उर्फ बौका चौधरी को चार लीटर देसी शराब के साथ गुप्त सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *