नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में चल रहे नामांकन के दौरान इस्माइलपुर से जिला परिषद सदस्य पद की दावेदार पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सविता देवी, उनके प्रस्तावक दिनेश कुमार मंडल, धनंजय जायसवाल, बंटी कुमार के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता उलंघन के करने का मामला सामने आया है.
इस बाबत वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सिटी मैनेजर अजहर हुसैन ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन और वीडियो फुटेज की सीडी समर्पित किया है

