नवगछिया : लोजपा (रामविलास) नवगछिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमुनिया गांव में एक बैठक कर 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाने का निर्णय लिया है.
Total Downloads: 346
इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता नवगछिया जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान कर रहे थे तो मौके पर नवगछिया जिला संगठन प्रभारी मृणाल शेखर और लोजपा नेता सुरेश भगत भी मौजूद थे. इस अवसर पर मृणाल शेखर ने कहा वर्तमान सरकार जनता की आकांक्षाओं पर विफल रही है. सुरेश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के बेहतर भविष्य लोजपा (रामविलास) में है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं के पटना जाने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की और लोगों से 28 नवंबर को पटना पहुंचने की अपील भी की. इस अवसर पर जुगल किशोर शर्मा, संजय सिंह, अरविंद पासवान, निरंजन शर्मा, सज्जन कुमार, रिंकू पासवान, कुंदन शर्मा, मनु यादव, कैलाश चंद्र समेत अन्य भी मौजूद थे.

