नवगछिया में दूसरे दिन भी एनएच-31 पर जाम की स्थिति बनी रही। रंगरा ओपी के भवानीपुर से नवगछिया तक एनएच-31 पर वाहनों की लंबी कतार रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में यात्रियों से भरी कई बसें भी घंटों फंसी रही। जिससे यात्री समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं जा सके। जाम छुड़ाने में नवगछिया पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर से संध्या चार बजे तक रुक-रुककर जाम लगता रहा।
Total Downloads: 345
समपार पर लगा भीषण जाम, यात्री हलकान
नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार पर भी संध्या समय भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिससे दूर दराज से बाजार खरीदारी करने आये लोग ठंड के कारण परेशान दिखे। समपार पर सामान लदे ट्रैक्टर के फंसने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी जिससे लोग घंटों फसे रहे। रंगरा निवासी सेवानिवृत्त आर्मी के एजुकेशनल हवलदार बरुन सिंह अपनी पत्नी के साथ जाम में घंटों फंसे रहे और बिहार सरकार द्वारा आरओबी के निर्माण कार्य में उदासीनता बरते जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आरओबी जल्द बनना चाहिए ताकि लोग परेशान नहीं हों।

