बिहपुर। प्रखंड के एक गांव से तीस वर्षीय युवती के घर से भाग जाने का मामला सामने आया हैं। जिसे लेकर युवती के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने भागलपुर के मंदरोजा चौक निवासी अजीत कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
अपने आरोप में बताया कि 25 नवंबर को मेरी बड़ी बेटी सुबह गायब हो गई। उस वक्त हमलोग सोये हुए थे। जब छह बजे नींद खुली तो देखा कि मेरी बेटी घर में नही है।
बेटी के बिछावन पर पत्र मिला। उसी पत्र के माध्यम से पता चला की नामजद ने ही मेरी बेटी को घर से भगा ले गया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
