शनिवार देर रात नोएडा से आ रही हल्दीराम कंपनी की भुजिया से लदी ट्रक में आग लग गई। घटना कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बारीक चौक के पास की है। दरअसल, शहर में प्रवेश करते ही 11 हजार बिजली के तार की चपेट में ट्रक में आग लग गई। वहीं, ट्रक में सवार ड्राइवर एवं खलासी अपनी जान बचाकर बाहर कूद पड़े। आग लगने के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग को दी।

जैसे ही घटना की सूचना मिली अग्निशमन विभाग घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने में लग गया। कटिहार पुलिस प्रशासन और अग्निशामक विभाग की तत्परता के कारण जल्द से जल्द आग लगी ट्रक को आबादी से दूर सुनसान जगह डीएस कॉलेज के पास लाया गया।

जहां तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग अपना कहर बरपा चुका था। ट्रक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *