नवगछिया – नौवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या आठ से जिला परिषद सदस्य पद पर कुल 11 प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में होने की घोषणा की गई है. जबकि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया गया है.

जिसमें अंजना देवी को चक्की, काजल कुमारी को लेडी पर्स, कुमारी गुड़िया को लेटर बॉक्स, खुशबू देवी को ताला और चाबी, नवीनता देवी को मक्का, निशा भारती को प्रेशर कुकर, प्रेमलता देवी को रेल का इंजन, ब्यूटी कुमारी को आरी, मंजू देवी को अंगूर का गुच्छा, रूपम प्रिय राज देवी को सिलाई की मशीन, रूपा देवी को स्लेट चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित किया गया है.

इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य पद पर कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

नवगछिया – नौवें चरण में 12 दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में इस्माइलपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 से जिला परिषद सदस्य पद पर कुल 7 प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में होने की घोषणा की गई है. जबकि सभी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है.

आशुतोष कुमार को चक्की, कमलेश्वरी मंडल को लेडी पर्स, बीरबल कुमार उर्फ आदित्य रत्नम दास को लेटर बॉक्स, मीना देवी को ताला और चाबी, निवर्तमान जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल को मक्का, संतोष कुमार सुमन को प्रेशर कुकर, सविता देवी को रेल का इंजन चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *