गोपालपुर – थाना क्षेत्र के लतरा निवासी कुख्यात अपराधी पुरुषोत्तम कुमार उर्फ छोटुवा की दादी के निधन के लगभग 36 घंटे बाद छोटुवा के पिता रामरति प्रसाद यादव को जेल से दाहसंस्कार के लिये छुट्टी दी गई. पुलिस की अभिरक्षा में रामरति प्रसाद यादव ने सोमवार को देर शाम अपनी मां का दाह संस्कार किया है.
Total Downloads: 101
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को छोटुवा की दादी कालो देवी का निधन हो गया था. परिवार के पुरुष सदस्यों के जेल व अन्यत्र रहने के कारण जेल प्रशासन द्वारा रामरति यादव को पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार के लिये भेजा गया.
लंबे अरसे बाद मां को मृत अवस्था में देख कर रामरति यादव की आंखों में आँसू आ गए. हाथ में हथकड़ी पहने रामरति यादव ने अपनी मां को कंधा देकर दाह संस्कार किया. जानकारी मिली है कि रामरति प्रसाद यादव को सिर्फ 1 दिन के पैरोल पर छुट्टी दी गई थी. देर रात उसे पुनः नवगछिया अनुमंडल कारा भेज दिया गया था.

