नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद क्या आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा के तत्वावधान में नवगछिया के कदवा गांव में संग्रहित किए गए भोजन का वितरण किया गया. जानकारी देते हुए जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि इन दिनों शादियों का मौसम है और अधिकांश जगहों पर शादी वाले घरों में अक्सर बहुत सारा भोजन बर्बाद हो जाता है.

ऐसे जगहों से वे लोग भोजन को इकट्ठा कर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण करते हैं. कदवा में भोजन वितरण कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, अनुज चौरसिया, रघुवीर, आकाश कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *