नवगछिया : नवगछिया भाजपा कार्यालय में आज 3 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो जाएगा. गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 दिनों में कुल 15 सत्रों का आयोजन किया जाएगा. गुरुवार को प्रथम सत्र उद्घाटन व प्रस्तावना में भिखूभाई दसलानिया अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर व्याख्यान देंगे. द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर शिव नारायण महतो, तीसरे सत्र में संगठन सरकार समन्वय विषय पर राधा मोहन शर्मा, चौथे सत्र में पिछले 7 वर्षों की अंत्योदय पहल विषय पर सरोज रंजन पटेल, पांचवें सत्र में बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व विषय पर आशुतोष झा, छठे सत्र में भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल विषय पर सुशील कुमार चौधरी व्याख्यान देंगे.

जबकि दूसरे दिन सातवें सत्र में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर राजेश वर्मा, आठवें सत्र में भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर रामसूरत राय, नौवें सत्र में सोशल मीडिया की समझ विषय पर मनीष पांडे और 10 में सत्र में मीडिया के व्यवहार और उपयोग विषय पर विनोद मंडल व्याख्यान देंगे. 11 में सत्र में बिहार सरकार की उपलब्धियों पर कुमार शैलेंद्र, 12 में सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर जनक सिंह व्याख्यान देंगे.

तीसरे दिन 13वें सत्र में डॉक्टर संजय जायसवाल द्वारा वर्ष 2014 के बाद आया युगांत कारी परिवर्तन विषय पर व्याख्यान देंगे. 14 वे सत्र में श्रीमती पिंकी कुशवाहा व व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देंगे तो 15वें और अंतिम सत्र में भारत की मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा विषय पर प्रोफेसर रामनरेश सिंह अपना व्याख्यान देंगे. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ता 3 दिनों तक आयोजन स्थल भाजपा कार्यालय में ही प्रवास करेंगे.

देश और प्रदेश के कई वक्ताओं के आगमन के मद्देनजर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रेस वार्ता में गुरुवार को मुरारी चिरनियां, अजय कुशवाहा, सूरज झा, आलोक सिंह, नीलाम्बर झा, राजेश सिंह, प्रो भोला कुमर, राजीत झा भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *