नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने मुकेश राणा और अजय कुशवाहा के नेतृत्व में नवगछिया बाजार में जन्मदिन पर सादगी के साथ सेवा कार्य के साथ मनाया गया
Total Downloads: 346
इस मौके पर बाजार में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेंकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया वहीं पार्षद चम्पा कुमारी के द्वारा मनसा स्टोर में ई श्रम कार्ड पंजीकरण कराया गया जिसमें वचनदेव झा के अगुवाई में सेंकड़ों लोगों का निःशुल्क पंजीकरण किया गया इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य किए गए
बिहपुर में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन का 54वां जन्मदिन भाजपाइयों ने समारोहपूर्वक मनाया। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप की अगुवाई में पौधारोपण एवं मिठाई का वितरण किया गया। शाहनवाज के जन्मदिन पर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए कहा भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा की उनके प्रयास का नतीजा है कि बिहपुर ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रभु चौधरी, गोपाल चौधरी, विक्की चौधरी, मुकेश, मनोहर चौधरी आदि मौजूद थे।

