नवगछिया। नवगछिया बाजार सहित  मकंदपुर चौक, तेतरी चौक, थानारोड में  अवैध रूप से गैस सिलेंडर रीफिलिंग का धंधा  जोरों से चल रहा है। सड़क किनारे सरेआम गैस रीफिलिंग का धंधा चलता है और प्रशासन मूक बना रहता है। नवगछिया के नोनियापट्टी की घटना लोगों के लिए एक सबक  और चेतावनी है कि समय रहते अगर इस गोरखधंधे को बंद नहीं किया गया तो बड़ी तबाही के लिए लोगों को तैयार रहना  होगा।

नवगछिया बाजार सहित कई स्थानों पर गैस रिफीलिंग का धंधा चल रहा है। यहां पर बड़े सिलेंडर से छोटे-छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर एक सौ रुपए से अधिक मूल्य पर प्रतिकिलो बेचा जाता है। स्कूल कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र इसी गैस का उपयोग करते हैं। इन दुकानों पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। यही नहीं पुलिसकर्मी होमगार्ड जवान भी यहां गैस भरवाते हैं। विभिन्न कंपनियों के छोटे सिलेंडर की बिक्री गैस एजेंसी में भी की जाती है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग अवैध छोटे सिलेंडर का प्रयोग करते हैं जो खतरनाक और जानलेवा है।

नोनियापट्टी में  अधिकांश लोग जुड़े है इस  धंधे से

गैस के अवैध धंधे से नोनियपट्टी के अधिकांश लोग जुड़े हुए हैं। ये लोग गैस रीफिलिंग  कर कम दामों में लोगों को बेचते हैं। यही नहीं ये लोग ग्रहकों को  कम गैस देकर बेवकूफ बनाते हैं।

गलियों में पसरा है सन्नाटा, पुलिस गाड़ी के हॉर्न सुनते ही हो जाते है सशंकित

पुलिस गाड़ी का होर्न सुनते ही लोगों में कानाफूसी होने लगती है। सिलेंडर ब्लास्ट के तीसरे दिन सोमवार को गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। आरोपी के मकानों को पुलिस ने सील कर दिया है। गली में अचानक नये लोगों के आगमन से लोग संशकित हो जाते हैं। कहीं कोई पदाधिकारी कार्रवाई के लिए तो नहीं आए हैं। गली के आसपास के लोग धीरे-धीरे अपने कार्यों में व्यस्त देखे जा रहे हैं। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *