attack-abuse-assault-abduct

Whatsapp group Join

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत निवासी राम रामबदन राय  की पत्नी गुड़िया देवी के घर छोड़कर चले जाने के संबंध में रामबदन राय ने नवगछिया थाना में 8 अक्टूबर को आवेदन देकर उसकी पत्नी गुड़िया देवी को बहला-फुसलाकर नवगछिया के कुमार पट्टी लाने की बात कही थी. इसके बाद नवगछिया पुलिस महिला की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही थी. इस क्रम में बुधवार को नवगछिया पुलिस ने गुड़िया देवी को सिलीगुड़ी से बरामद किया है. मालूम हो कि पहले भी कई बार महिला घर छोड़कर भाग चुकी है. जिसको लेकर पुलिस ने महिला को उसके पति के हवाले किया था. वहीं मालूम हो कि महिला ने  भी कई बार नवगछिया एसपी व नवगछिया थाना में  मौखिक शिकायत कर कहा था कि उसके पति व सास उसे जंजीर में बांधकर रखते हैं. और उसके साथ मारपीट करते हैं. जिस कारण वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है. केस के आइओ मंजर अहमद ने कहा महिला का बयान लेने के बाद ही विशेष जानकारी दी जाएगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *