भागलपुर: नववर्ष के शुभ अवसर युवा राजद के प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी से पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर बुके और पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी ने भी अभिवादन स्वीकार करते हुए नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Total Downloads: 329
उन्होंने उम्मीद जताई कि नया वर्ष हम सबके लिए सुख,शांति और समृद्धि भरा होगा। प्रदेश मे खुशहाली आएगी। लोगों का आशा और आकांक्षा पूरी होगी। प्रदेशवासियों का जीवन मंगलमय होगा। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नववर्ष में युवा राजद ने नई सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाई जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में संघर्ष करने का संकल्प दोहराया है।
