भागलपुर: शहरी क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में पंद्रह कोरोना संक्रमित शहरी क्षेत्र में हैं। इसको देखते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिस मोहल्ले में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उसके आसपास के लोगों को प्रशासन की तरफ से जागरूक किया जा रहा है। शहर में नौ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं सोमवार को छह संक्रमित मिलने के बाद इसकी संख्या और बढ़ेगी।
Total Downloads: 101
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के छोटी खंजरपुर मोहल्ले में एक, भीखनपुर में चार, बरहपुरा में एक, तिलकामांझी में दो, बरारी में एक और आदमपुर मोहल्ले में एक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सोमवार को छह कोरोना संक्रमित शहरी क्षेत्र में पाये गये हैं। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि 10 में से एक कोरोना संक्रमित की अवधि 14 दिन से अधिक हो गयी है।
शेष नौ के घरों के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सोमवार को मिले छह मरीजों के घरों के आसपास भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में नगर निगम द्वारा सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा करायी जा रही है। मरीज के अगल-बगल के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

10 मरीजों के आसपास के 43 घरों को चिह्नित किया गया है। मरीज के घर के आसपास बैरिकेडिंग करायी गयी है। मेडिकल कॉलेज की दो छात्रा के संक्रमित होने की जानकारी मिली है। इसको लेकर अस्पताल के अधीक्षक से बात हुई है। सदर एसडीओ ने बताया कि सभी लोग मास्क पहनकर घर से निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
