भागलपुर, लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला थाना में केस दर्ज कराया गया है। महिला का कहना है कि वह तातारपुर की रहने वाली है और वर्तमान में जोगसर में रहती है।
Total Downloads: 329
उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने एक लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया है और वह उनकी बेटी को अश्लील मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। उनका कहना है कि बेटी को जब इस बात का अहसास हुआ तो उसने उसे ब्लॉक कर दिया था पर छह महीने बाद फिर से उस शख्स ने लड़की के नाम से आईडी बनाया और फिर से मैसेज करने लगा।
उनका कहना है कि उस शख्स ने इंस्टाग्राम से उनकी बेटी का फोटो निकाल लिया। अब वह शख्स उनकी बेटी से कह रहा है कि वह अपना अश्लील फोटो भेजे तब यह सब बंद करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

