भागलपुर, शहर में 22 समेत जिले में शनिवार को 56 कोरोना पॉजिटिव पाये गये और 26 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हो गये। नये कोरोना संक्रमितों में से दो जेएलएनएमसीएच के पीजी, एक एमबीबीएस व चार शहर के चिकित्सक हैं। इसके अलावा कहलगांव में 17, नवगछिया में 13, शाहकुंड में दो और रंगरा व गोपालपुर प्रखंड में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26026 पर पहुंच गयी। इनमें से अब तक जिले में 353 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में बढ़कर 237 पर पहुंच गयी है। जबकि जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.84 प्रतिशत रही।

नेत्र रोग विभाग के दो पीजी छात्र निकले कोरोना संक्रमित

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि मायागंज अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में पीजी कर रहे 26 व 29 साल के छात्र, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फाइनल इयर का 22 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा भीखनपुर निवासी 41 वर्ष डॉक्टर और 75 वर्षीय मां, रेफरल अस्पताल नाथनगर में तैनात 32 साल की महिला चिकित्सक और आदमपुर निवासी 67 वर्षीय चिकित्सक (पीएमआर विभाग जेएलएनएमसीएच) व इनकी 56 वर्षीय महिला रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसके अलावा पटल बाबू रोड निवासी एक वरीय चिकित्सक का 55 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

भीखनपुर में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित हुए

भीखनपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें 38 साल की महिला, 12 साल किशोर, 28 साल की महिला व 15 साल की किशोरी शामिल है। इसके अलावा भीखनपुर निवासी 58 साल की महिला और 70 साल की महिला बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिली है। जबकि तिलकामांझी में 30 साल का युवक, साहेबगंज मोहल्ले में 30 साल की महिला और इशाकचक में 40 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा डीआईजी कार्यालय में तैनात एक अधिकारी का अंगरक्षक, ड्राईवर, महिला पुलिसकर्मी, एकाउंटेंट और दो पुलिस पदाधिकारियों का रसोइया जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *