बिहार सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अब बड़ा फैसला लेने वाली है। अगले एक-दो दिनों में बिहार सरकार वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर तैयारी की जा रही है। जल्द ही क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी जिसके बाद यह ऐलान होगा।

जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार लॉकडाउन की तरफ बढ़ रही है। इसी को लेकर अब पहले दौर में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की व्यवस्था की जाएगी। यानी कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया जा सकता है।

गुरुवार से 21 जनवरी तक बिहार में नाइट कर्फ्यू: मॉल, सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, धार्मिक स्थल रहेंगे बंद, दुकानें 8 बजे तक खुलेंगी

अभी यहां नाइट कर्फ्यू, कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू

बिहार में 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लागू हुआ है। रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू है। स्कूल-कॉलेज-कोचिंग तक बंद कर दिए गए हैं। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम किया जा रहा है।

बिहार के अलावा कर्नाटक में 7 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू है। वहां भी सातों दिन नाइट कर्फ्यू है। पंजाब में भी नाइट कर्फ्यू लागू है और सारी पाबंदियां लागू की गई हैं। छत्तीसगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू लागू है और सारी पाबंदियां जारी है। बगल के राज्य उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ सोमवार से शुक्रवार तक नाइट कर्फ्यू लागू है।

बिहार में कोरोना के साथ ओमिक्रॉन भी बढ़ रहा

राज्य में अब तक 28 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में दूसरी बार जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इससे पहले किदवईपुरी के रहने वाले युवक को ओमिक्रॉन हुआ था। वह इंग्लैंड से दिल्ली से आए अपने भाई से मिलने गया था। रविवार को आई रिपोर्ट से पटना सहित 7 जिलों में ओमिक्रॉन की दस्तक हो गई है।

पटना जिले के 17 सैंपल की जांच में एक में डेल्टा और 16 में ओमिक्रॉन पाया गया है।

इसके अलावा मधुबनी, शेखपुरा, बक्सर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और गया में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। वहीं, रविवार को राज्य में कोरोना के 5,022 नए मामले आए हैं। इससे पहले 21 मई 2021 को 5,154 नए मामले आए थे। सबसे अधिक पटना के 2,018 लोग संक्रमित हैं। वहीं, राज्य भर में 435 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद भी एक्टिव मामलों की संख्या 16,897 पहुंच गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *