मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आये बादलों ने मंगलवार दिन में भागलपुर के आसमान में डेरा डाल दिया है। इसके कारण मौसम बदल गया है। दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार व गुरुवार को भागलपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी तो रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: एक व तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे 95 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 90 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिन भर 3.4 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा बही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त संख्यात्मक माडल एवं उपग्रहीय तस्वीरों से पता चलता है कि ट्रफ रेखा जो कि उत्तरी कोंकण पर स्थित एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण से गुजरते हुए झारखंड एवं इसके आसपास समुद्र तल से डेढ़ किमी उपर तक स्थित है। वहीं राज्य के दक्षिणी भाग में निचली एवं मध्य वायुमंडल तक अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के मिलन का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भागलपुर में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। दिन-रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आयेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *