भागलपुर। सड़कों पर बेतरतीब टोटो-आटो लगा सवारी बैठाना चालकों को महंगा पड़ेगा। ऐसा करने वालों को आन स्पाट जुर्माना भरना पड़ेगा। सड़कों और चौराहे पर जगह-जगह चालक सवारी बैठाने के लिए सड़क पर आड़ी-तिरछी आटो-टोटो लगाकर आम लोगों की आवाजाही को अवरुद्ध कर देते हैं।

ऐसा तिलकामांझी चौराहे के बरारी मार्ग ट्रैफिक सिग्नल, सबौर मार्ग सिग्नल, कचहरी रोड सिग्नल और नगर निगम मार्ग सिग्नल पर रोज चालकों को जाम लगाते देखा जा रहा था। यही स्थिति कमोवेश नगर निगम चौराहा, डिक्शन मोड़, सराय-मंदरोजा चौक, स्टेशन चौक, भोलानाथपुल चौक, जीरोमाइल चौक और भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक पर देखने को मिलती थी। एसएसपी बाबू राम ने नगर भ्रमण के दौरान टोटो-आटो चालकों के इस रवैये से आम लोगों को होने वाली परेशानी का हाल देख बुधवार को यातायात प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

जाम लगाने वाले 20 गाड़ी चालकों के विरुद्ध रोज कार्रवाई का दिया लक्ष्य

सड़कों पर बेतरतीब गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाने और इस दौरान जाम लगाने वाली 20 गाडिय़ों को रोज जुर्माना लगाने का लक्ष्य यातायात पुलिस को एसएसपी ने दिया है। एसएसपी ने सिटी एसपी, सिटी एएसपी, डीएसपी को रोज सुबह आधा घंटे और शाम को आधा घंटे शहर में भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने को कहा है, ताकि उनके भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की कर्तव्य परायणता भी देखी जा सके।

इन पदाधिकारियों को एसएसपी ने कहा है कि वह भ्रमणशील रहकर यातायात निरीक्षक राजकिशोर ङ्क्षसह, यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार तथा यातायात व्यवस्था में लगाए गए पुलिसकर्मियों को दिखने वाली कमियों और क्या और करना है इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दें। एसएसपी ने सार्जेंट मेजर केके शर्मा को कहा है कि दंगा निरोधी बल को कोई काम न होने की स्थिति में उसके आधे दस्ते को वह रोज यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने में सहयोग देने को लगाएं। उनकी मौजूदगी में जाम लगाने वाली गाडिय़ों के चालकों की धरपकड़ में भी आसानी होगी और उनसे आन स्पाट जुुर्माना भी लगाया जा सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *