नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल में मकर संक्रांति पर्व को लेकर अनुमंडल के विभिन्न घाटों पर नवगछिया प्रशासन की पैनी नजर रखने का निर्देश जारी किया गया है। बताया गया है कि मकर संक्रांति के मौके पर गंगा नदी में स्नान और दान की परंपरा को देखते हुए उमड़ने वाली भीड़ से कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना को देखते हुए भागलपुर जिला पदाधिकारी द्वारा नवगछिया के सभी घाटों पर दंडाधिकारियों की तैनाती पुलिस बलों के साथ की गई है।
Total Downloads: 329
बताया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों तक लगातार पुलिस भ्रमणशील रहेगी और इस दौरान किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अनुमंडल के 12 थाना क्षेत्रों में बीडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष सभी चिह्नित घाटों पर गोताखोर की तैनाती का निर्देश दिया गया है।
