खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के हरंगि टोल ढाला एनएच 31 पर दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे घटी है। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर वार्ड 14 निवासी सुधन राम के 24 वर्षीय पुत्र राजेश राम और परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी गुलो सिंह के 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद महेंशखूंट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अहले सुबह अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

घटना के संबंध में महेंशखूंट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। जिनको किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक युवकों के परिजनों को दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सलारपुर से बेगूसराय जा रहा था मृतक

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक टुनटुन सिंह का बेगूसराय में जेसीबी चलता है। बताया गया कि मृतक शनिवार सुबह परबत्ता के सलारपुर अपने घर से बाइक से बेगूसराय के लिए निकला था। जिस दौरान महेंशखूंट में घटना घटित हुई है।

पिता ने कहा- कमाऊ पुत्र चला गया, अब घर कौन चलाएगा घर

अपने 3 भाई और 1 बहन में सबसे बड़ा टुनटुन सिंह अपने घर का इकलौता कमाऊ युवक था। उसकी शादी बीते वर्ष मार्च में हुई थी। मृतक के पिता गुलो सिंह ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं। जबकि घर का खर्च उनका बेटा ही चलाता था। पिता ने बताया कि अब उनके घर को कौन चलाएगा? टुनटुन बेगूसराय में किराए के मकान में अकेले रहता था। जो पर्व त्योहार में घर आता था।

ससुराल आये दोस्त को सुबह में बुलाकर बाइक से ले गया था

मृतक के परिजन के अनुसार टुनटुन सिंह अपने दोस्त सुधन राम को सुबह में बुलाकर बाइक से बेगूसराय के लिए निकला था। सुधन राम के पिता राजेश राम ने बताया कि उनका बेटा परबत्ता के सलारपुर के पास मकरसंक्रांति में ससुराल गया था। इसे टुनटुन ने बुलाया था। राजेश राम ने बताया कि उनके बेटे की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई है और उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेटी है।​​​​​​​

महेशखूंट पसराहा के बीच बराबर होती हैं घटनाएं

खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 और पसराहा के बीच अक्सर सड़क दुर्घटना होती है। लोगों की मानें तो इस जगह पर सड़क बराबर धंस जाता है। इसके कारण सड़क कुछ जगह पर उबर-खाबड़ हो गया है। लोगों का कहना है कि उक्त जगह पर अक्सर वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है। जो लोगों के लिए मौत की वजह बन रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *