नवगछिया। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। खास बात यह है कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नवगछिया रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे नवगछिया और आसपास के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
Total Downloads: 341
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित होगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 08661 रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल 12 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर स्पेशल 4 अक्टूबर से 19 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इन ट्रेनों के नवगछिया में ठहराव से यात्रियों को त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
