नवगछिया। : रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने लाल शाह गंगा दियारा में छापेमारी कर चोरी छुपे चल रहे अवैध शराब बनाने की भट्ठी ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने इस दौरान भीमदास टोला आजमाबाद निवासी नीकु कुमार को दियारा से 40 लीटर देसी शराब और 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण 6 डेकची, 3 डेकची पेंदी कटा हुआ, 2 गैस सिलेंडर चूल्हा भी बरामद किया। अर्ध निर्मित शराब नष्ट कर दी गयी। वहीं परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने सहरसा चंद्रबजार निवासी नीतीश कुमार को विक्रमशिला पहुंच पथ से 53.850 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
