नवगछिया। नवगछिया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को अनुमंडल अस्पताल में 12 मरीजों की कोरोना जांच की गई जिसमें आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उनमें नवगछिया बाजार सहित आसपास के लोग शामिल थे।

रविवार को पीएचसी गोपालपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। जानकारी के अनुसार लक्षण के आधार पर दो लोगों की जांच एंटीजन किट से की गयी। जिसमें एक कोरोना संक्रमित मिला। एक सौ लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने दी।

नारायणपुर पीएचसी में रविवार को हुई कोरोना जांच में भागलपुर के आदमपुर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को 70 एंटीजन किट व 52 लोगों की आरटीपीसीआर जांच में एक युवक संक्रमित पाया गया। जिसको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी। पीएचसी सहित अन्य टीकाकरण केन्द्रों पर 400 लोगों को वैक्सीन दी गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *