पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार की सुबह कोहरा और गलन वाली ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. आज से प्रदेश में गलन वाली ठंड शुरू हो गयी है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर
Total Downloads: 102
इस वक्त बुजुर्गों का कैसे रखें ख्याल?
ठंड लगने पर आपको खांसी होगी, फेफड़ों में जकड़न होगी. खास कर शूगर और बीपी के मरीजों को ठंड से हार्ट अटैक और पैरालाइसिस का खतरा बना रहता है. इस समय शीतलहर चल रही है. ऐसे में बुजुर्ग अगर बाहर निकलते हैं, तो मास्क, टोपी के साथ पूरे गर्म कपड़े पहन कर निकलें. घर पर हैं, तो भी हर वक्त गर्म कपड़े पहनें. गर्म पानी से गरारा करें. स्टीम लें. गर्म खाने के साथ गर्म पानी का सेवन करें.
अभी पांच दिनों तक पड़ेगी हाड़ कपाने वाली ठंड
बिहार में अभी पांच दिनों तक हाड़ कपानेवाली ठंड पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले दो से तीन दिनों में पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और कमी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी अगले पांच दिनों तक राहत की संभावना नहीं है.

बिहार में हाड़ कंपानेवाली पड़ रही ठंड, 23 को बारिश की संभावना
हाड़ कंपानेवाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम अगले चार दिनों तक कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है. पछुआ हवा से ठंड और बढ़ेगी. वहीं, 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी 19 से 23 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान में 23 जनवरी को हल्की वर्षा होन की संभावना बताया गया है.
