राज्य में 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों की सैलरी में 15% इजाफे के साथ वेतन मिलने का रास्ता साफ दिख रहा है। विशेष कैलकुलेटर से सभी शिक्षकों की सैलरी इजाफे के साथ फिक्स कर दी गई है। जानकारी है कि 27 जनवरी से शिक्षक अपनी सैलरी स्लिप जनरेट कर सकेंगे। विभाग ने इस बारे में आधिकारिक शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया है।
Total Downloads: 102
इसके अनुसार सभी DEO अपने-अपने जिलों में पोर्टल पर सैलरी से जुड़ा डाटा 20 जनवरी तक अपलोड करेंगे। 21 से 25 जनवरी तक पे फिक्सेशन पर शिक्षक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निराकरण शिक्षा विभाग करेगा। 27 जनवरी से शिक्षक सैलरी स्लिप जनरेट कर सकेंगे। जानकारी है कि सैलरी जनवरी से बढ़ोतरी के साथ मिल सकेगी।
हर साल में जनवरी से बढ़ा हुआ वेतन मिले- शिक्षक संघ
टीईटी एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार के प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने कहा है कि शिक्षा विभाग 15 फीसदी वेतन वृद्धि के लिए अभी तक अनेकों बार तिथि निर्धारित कर चुका है। विभागीय लापरवाही के कारण कभी भी तय तिथि पर शिक्षा विभाग कुछ नहीं कर सका है।

इस बार हम विभाग के अपर मुख्य सचिव से मांग करते हैं कि हर हाल में जनवरी से नियोजित शिक्षकों बढ़ा हुआ वेतन मिले। साथ ही लगभग दो वर्षों से बकाया एरियर का भी भुगतान सुनिश्चित हो। शिक्षा विभाग एक साथ 12 महीने की वेतन के बराबर आवंटन भी उपलब्ध कराए ताकि नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान ससमय हो सके।
