प्राइवेट एयरलाइंस गो फर्स्ट रिपब्लिक डे पर खास ऑफर लेकर आई है। गो फर्स्ट रिपब्लिक डे के मौके पर राइट टू फ्लाई (Right to Fly) नाम से एक ऑफर लाई है। इसके तहत आप महज 926 रुपए में हवाई टिकट बुक कर सकेंगे।
Total Downloads: 102
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी के बीच टिकट करवानी होगी। ऑफर के तहत प 11 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक की हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। इस टिकट के साथ यात्रा करने पर आप 15 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं।
सिर्फ घरेलू टिकटों पर छूट
गोफर्स्ट के अनुसार ये ऑफर सिर्फ धरेलू यानी डोमेस्टिक उड़ानों पर लागू होगा। इस छूट का फायदा आपको कंपनी की वेबसाइट समेत कहीं से भी टिकट बुक कराने पर मिल जाएगा कंपनी के अनुसार इस ऑफर के तहत ग्रुप बुकिंग नहीं की जा सकती है और ना ही ऑफर के साथ इसे जोड़ा जा सकता है।

फ्लाइट बदलने नहीं लगेगा चार्ज
ऑफर के तहत यात्रा से 3 दिन पहले तक बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के आप अपनी फ्लाइट टिकट रीशेड्यूल करवा सकते हैं। हालांकि अगर आप टिकट कैंसल करवाते हैं तो आपकोकैंसिलेशन चार्ज चुकाना होगा।
