भागलपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। रविवार रात वह खाना खाकर सो रहा था, तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव की है। सोमवार सुबह हत्या की खबर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव ने बताया की अज्ञात अपराधियों दुवारा वारदात को अंजाम दिया गया है किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है पुलिस टीम जांच कर रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा हो जाएगा। मृतक की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के गोरीपुर निवासी सुधीर राय के पुत्र गुंजन राय (30) के रुप में हुई है।

सुधीर राय ने बताया कि देर रात खाना खाकर अपने वासा पर सोया हुआ था। जब सुबह में जब नहीं जगा और जब खोजबीन किया तो देखा कि वासा पर सोए अवस्था मे मृक्त पड़ा हुआ है। इसको लेकर अकबरनगर थाना को सूचना दिया गया। परिजनों ने बताया कि गुंजन राय खेती बाड़ीकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। गुंजन राय दो भाइयों में छोटे थे। गुंजन राय की बीते 2 साल पहले किसी कारण वश उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। गुंजन अपने पीछे 3 साल की एक बच्ची को छोड़कर चला गया। तो वहीं पूरा परिवार का रोरो कर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *