बक्सर जिले में सिरफिरे आशिक ने एक लड़की की जिंदगी ही बर्बाद कर दी। उसके सारे सपनों को जमींदोज कर दिया। आर्मी में जाने की चाहत रखने वाली लड़की की आंखों की रोशनी ही चली गई। 12 नवंबर की सुबह वह रनिंग के लिए फिल्ड में पहुंची, लेकिन वापस घर नहीं, सीधे हॉस्पिटल पहुंची। वो भी सिर्फ एक आंख के साथ। दरअसल, 4 लड़कों ने उस पर हमला कर दिया था। पिटाई के बाद एक आंख में चाकू घोंप दिया था। घटना के तीन महीने बाद भी जख्मी चंपा कुमारी हॉस्पिटल में है और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

दरअसल, पूरा मामला डुमरांव अनुमंडल के भरियार ओपी थाना क्षेत्र के चक्की विश्वेश्वर डेरा गांव की है। पूरी घटना के दो महीने बीत गए हैं, लेकिन एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर, पैसे के अभाव में युवती का इलाज पहले सदर अस्पताल में हुई। इसके बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बक्सर के विश्वमित्र हॉस्पिटल में इलाज शुरू कर दिया। अभी तक वह हॉस्पिटल में इलाजरत है।

आर्मी में जाने के लिए हर दिन प्रैक्टिस के लिए जाती थी चंपा।
आर्मी में जाने के लिए हर दिन प्रैक्टिस के लिए जाती थी चंपा।

रनिंग करने के दौरान हुआ था हमला

भास्कर से बातचीत के दौरान चंपा ने बताया, ‘वह रनिंग करने गई थी। दो-तीन किमी दौड़ कर रही थी। बगीचे से कुछ युवक आए और पिटाई करने लगे। बाइक से चार युवक आए थे। पहले एक लड़का ने एक तमाचा मारा, फिर अन्य लड़कों ने कई मुक्का मारा। फिर चाकू से हमला कर दिया। सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए रोजाना 3 से 4 किलोमीटर दौड़ने का अभ्यास करती थी। उस दिन भी मां को एक स्थान पर बैठ मैं दौड़ रही थी।’

चंपा अभी भी हॉस्पिटल में इलाज करा रही है। (फाइल फोटो)
चंपा अभी भी हॉस्पिटल में इलाज करा रही है। (फाइल फोटो)

पढ़ाई के दौरान शादी न करने पर मिली थी धमकी

पीड़िता के मुताबिक, 2017 में बीए पार्ट-1 की परीक्षा देने के लिए गई थी। उस बबलू नाम के युवक ने कहा था कि अगर यह लड़की हमसे शादी नहीं करेगी तो उसे शादी करने लायक छोड़ेंगे भी नहीं। इसको जब भी शादी करना होगा मुझसे ही करेगी, लेकिन मैंने उस वक्त आम लड़कों की कमेंट की तरह समझ गम्भीरता से नहीं लिया। 2021 के 12 नवंबर की सुबह आरोपी बबलू ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

पीड़िता चंपा कुमारी चारों आरोपी को पहचानती है, लेकिन नाम सिर्फ मुख्य आरोपी का ही जानती है। वह भरियार बाजार OP के लक्ष्मण डेरा का रहने वाला है। मुख्य आरोपी बबलू कुमार के पिता का नाम राधा मोहन है। वह अभी पकड़ा नहीं गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

SP ने दिया आदेश

OP प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट ले लिया। वहीं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकि, बक्सर SP नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जल्द-जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी। OP प्रभारी को अगले 72 घंटे में गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *