झारखंड और इसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन रहने और एक टर्फ गुजरने की वजह से मंगलवार को बिहार के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के 12 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इनमें किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई जिले हैं।

हालांकि, इन जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने या ओला गिरने के आसार नहीं हैं। पटना समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश नहीं होगी। 26 दिसंबर से बिहार में कहीं भी बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है। आकाश साफ रहेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। ठंडी हवा से कनकनी बढ़ेगी, लेकिन कोल्ड डे नहीं रहेगा।

इधर, सोमवार को राजधानी में सुबह में कुहासा छाया था। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। शाम में बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को गया, नवादा, जमुई, बांका भभुआ आदि जिलों के कई स्थानों पर 2.6 से 16.2 MM बारिश हुई। छपरा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री का इजाफा हुआ और 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पटना का तापमान भी बढ़ा

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फारबिसगंज का 25.2 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम जीरादेई का 19 डिग्री रहा। पटना का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 22.2 डिग्री रहा। भागलपुर का न्यूनतम पारा गिरकर 13.6 डिग्री रहा।

26 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

आज से उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हवा का प्रवाह होगा, जिसके प्रभाव से 26 जनवरी से अगले 3 दिनाें तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। रात के तापमान में अगले 24 घंटे में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद अगले 4 दिनों में 3 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

24 घंटे में दिख बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भागों में एक दो स्थानों पर और दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्रों में शेरघाटी, बोधगया, झाझा, गया, नवादा और रजौली शामिल हैं। छपरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *