भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव में मामूली विवाद को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। जहां गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गम्भीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाबत बताया गया कि बाथ थाना क्षेत्र के नया गांव में सभी दोस्त मिलकर बातचीत कर रहे थे। तभी दोस्तों के बीच विवाद हो गया और एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। घायल दोस्त की पहचान नया गांव के निवासी मुन्ना सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार के रूप हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बाथ थानाध्यक्ष मनीश कुमार दलबल के साथ पहुंचकर घटना कि छानबीन मे जुट गई हैं।

वहीं, थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सभी दोस्त एक जगह पर बैठकी कर रहे थे। इसी बीच कुछ विवाद हुआ और एक दोस्त ने दूसरे को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे लेकिन ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सोनू उर्फ बिल्ला और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *