नारायणपुर। प्रखंड के नवटोलिया गांव से रविवार को ग्रामीण ने एक धोखेबाज महद्दीपुर निवासी श्रीराम सिंह को पकड़कर भवानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 177
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मुस्लिम टोला में महिला से श्रमकार्ड बनाने के नाम पर तीन महिलाओं से आधार कार्ड लेकर 12500 रुपये की निकासी कर ली। धोखेबाज के साथ एक युवक और था जो फरार हो गया। जिसका नाम राहुल कुमार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
