नवगछिया : नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने रविवार को नवगछिया आदर्श थाने के कांडों का रिभ्यू किया है. नवगछिया के एसपी ने रिभ्यू के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि टीम वर्क के माध्यम से वे पुलिस कर्मियों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
एसपी ने कहा कि रिर्पोटिंग के डेढ़ गुणा मामलों का निष्पादन हो इस पर पुलिस जोर दे रही है. नवगछिया के एसपी ने कहा कि शराब मामलों में यहां के चौकीदार अच्छा काम कर रहे हैं. सबों को रिवार्ड दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि चौकीदार इलाके में जा कर जनजागरूकता अभियान भी चला रहे हैं. बैठक में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष भरत भूषण समेत अन्य भी मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
