नवगछिया : नवगछिया रेल पुलिस ने कुर्सेला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात मृत युवक का शव गुरूवार को बरामद किया है. रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवा कर सुरक्षित कर लिया है.
Total Downloads: 101
राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत किसी अज्ञात ट्रेन से गिर कर हुई है. पुलिस ने मृतक के पास से एक कागज का टुकड़ा बरामद किया है जिसमें तीन मोबाइल नंबर अंकित है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मृतक के शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जायेगा. अगर इसके बाद कोई भी पहचान कर्ता सामने नहीं आया तो मृतक का दाह संस्कार कर दिया जायेगा.

