नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किये गये कोरोना जांच में सभी लोगों की रिर्पोट नेगेटिव आयी है. जानकारी देते हुए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा अरूण कुमार ने बताया कि कुल 150 लोगों का रैपिड एंटिजन टेस्ट किट से करोना जांच किया गया था.
Total Downloads: 101
जिसमें सबों की रिर्पोट नेगेटिव आयी है. जबकि 151 लोगों का अरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है. डा अरूण कुमार ने कहा कि पिछले 15 दिनों से अनुमंडल अस्पताल में किये जा रहे कोरोना जांच में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है.
नवगछिया – इस्माइलपुर पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के चांदनी चौक इस्माइलपुर हाट और केलाबाड़ी चौक पर एक साथ मास्क और वाहन जांच अभियान चलाया है. पुलिस ने जांच के क्रम में सबों को मास्क पहनने और सभी वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दी है. इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष मणि पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस में मास्क नहीं पहने कुल 4 लोगों से ₹200 जुर्माने की राशि वसूल की है.

