dasg 1646045129 jpg 75

विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को लंबी जाम लग गई। जाम भागलपुर के बायपास से विक्रमशिला सेतु तक लगी है। इससे दोनों तरफ गाडियों की लंबी लाइन लग गई। जाम का कारण नवगछिया की ओर से सेतु पर लोडेड ट्रक के खराब हो जाना था। प्रशासन पहुंचकर जाम छुड़ाने में लगी हुई है।

पुल को किया गया वन-वे

मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने जाम को हटाने की कोशिश में लग गये। फिलहाल रास्ते को वन वे कर दिया गया है। वही लोगों ने कहा कि पूल पर जाम की समस्या नई नहीं है। हमलोग अक्सर इसका शिकार होते हैं। प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए।

ओवर टेक करने के चक्कर में जाम लगता है

पुल को पहले पार करने के चक्कर में ट्रक और बस ड्राइवर ओवरटेक करने लगते हैं। इसमें जाम की स्थिति बनती है। मामले पर यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी के खराब होने की वजह से जाम लगी है। हमलोग गाड़ी टोचन करके हटवा रहे हैं। जाम हटाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *