whatsapp image 2022 02 28 at 1.53.48 pm

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से सोमवार को कदवा दियारा के प्राणपुर में भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में शामिल हुए नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र हित और समाज हित में जो काम किया जाता है वह सकारात्मक है.

इस अवसर पर अनुज चौरसिया ने कहा कि बड़े-बड़े अनुष्ठानों में भारी मात्रा में भोजन बर्बाद हो जाता है. ऐसी स्थिति में प्रत्येक जगह पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लड़के भोजन के बर्बाद होने से पहले ही उसे संग्रह कर लेते हैं और फिर जरूरतमंद इलाकों में वितरण करते हैं. वितरण कार्यक्रम में अरविंद सिंह, अनुज चौरसिया, रघुवीर कुमार, प्रफुल्ल सिंह, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *