नवगछिया – भवानीपुर गांव में एक घरेलू झगड़े में बीच-बचाव कर रही वृद्धा मीरा देवी घायल हो गई है. मीरा देवी के पुत्र अनिल यादव ने अपनी मां का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया है. अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू झगड़े में जब उसकी मां बीच-बचाव करने के लिए गई थी
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 448
इसी क्रम में वह एक पक्ष द्वारा किये जा रहे पत्थरबाजी में घायल हो गयी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद वृद्धा को घर भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों द्वारा आपसी सुलह करने का प्रयास किया जा रहा है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
