monu

नवगछिया। नवगछिया में अपराधियों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है। मंगलवार दोपहर 12.30 गोपालपुर थाना के हरनाथ चक में विदेशी कुत्ता एवं उसके खाद्य सामग्री पीट प्लाजा दुकान संचालक मनोरंजन कुमार (28) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दुकानदार द्वारा अपराधियों को कुत्ता नहीं देने पर विवाद हुआ था। गोली युवक के सीने में मारी गयी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से मनोरंजन को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना की सूचना पर नवगछिया एवं गोपालपुर पुलिस के साथ एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। हत्या की घटना को लेकर के परिजनों से उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक में कार्यरत पिता सियाराम मंडल भी मौके पर पहुंचकर बिलखने लगे। परिजनों ने बताया प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी मनोरंजन ने दुकान खोला था लेकिन बाइक सवार दो अपराधियों ने मामूली विवाद को लेकर गोली मार दी।

सुबह सुबह हुआ था विकास यादव एवं चंदन यादव से विवाद

मृतक के पिता ने बताया कि सुबह सात बजे भवानीपुर के विकास यादव लतरा के चंदन यादव के साथ कुत्ता खरीदने के लिए दुकान में आया था। मनोरंजन ने कहा कि कुत्ता अभी नहीं है। इसको लेकर विवाद हुआ था। विवाद में विकास ने देख लेने की धमकी दी थी। दोपहर में घटना हुई। पिता सियाराम मंडल ने बताया कि विकास यादव और चंदन यादव ने ही मेरे पुत्र की गोली मारकर हत्या की है। मेरी पत्नी सुमित्रा देवी दुकान के पास हो-हल्ला सुनकर पहुंची तो देखा कि बेटा जमीन पर तड़प रहा है और दोनों बाइक से भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि हम सुबह सुबह तैयार होकर घर से निकले और अपना नवगछिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंच गए। इस बीच क्या हुआ मुझे पता नहीं है लेकिन उसी दोनों अपराधियों ने दुकान पर आकर बेटे की हत्या कर दी।

बड़े भाई ने कहा कि केस करेंगे तो कल मेरी हत्या होगी

हरनाथ चक में हुई दिनदहाड़े हत्या की घटना को लेकर के नवगछिया पुलिस पर सवाल उठने लगा है। घटना से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। दहशत का आलम यह है कि मृतक के बड़े भाई पंकज ने कहा कि हम केस नहीं करेंगे। केस करेंगे तो कल हमारी हत्या हो जायेगी। दिनदहाड़े सैकड़ों लोगों के सामने आकर गोली मार दिया। कहा है पुलिस प्रशासन, कोई बचाने वाला नहीं है। विधायक गोपाल मंडल ने आकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

महाशिवरात्रि को लेकर हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात थी

महाशिवरात्रि को लेकर के हर चौक चौराहे पर पुलिस की नियुक्ति दंडाधिकारी के साथ थी। सैकड़ों की भीड़ पूजा करने आ-जा रही थी। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगा है। यह गोपालपुर रंगरा एवं नवगछिया थाना सीमावर्ती इलाका और नवगछिया थाना से सटी जगह है। इन जगहों पर दिनभर पुलिस की गश्ती रहती है। बाजार से आओ-जाने वाले लोगों की आवाजाही रहती है।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

मृतक मनोरंजन कुमार चार भाई बहन में से दूसरे नंबर का भाई था। दोनों भाई मिलकर पिछले चार-पांच सालों से पिज्जा पिट के नाम से दुकान चला रहे थे। पिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसकी शादी भटगामा में हुई थी। हत्या के बाद पत्नी काजल एवं मां सुमित्रा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा था। घटना के बाद काजल अपने पति को एक बार चेहरा देखने के लिए अनुमंडल अस्पताल में बिलख-बिलखकर रोने लगती है। मां बार-बार अपने पुत्र को देखने की बात कह रही थी। घटना के बाद पिता भी अपने परिवार को रोते हुए देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet