yukenनवगछिया : यूक्रेन में फंसे हैं नवगछिया के चार छात्र, दो हंगरी पहुंचे.. दो का मोबाइल स्वीट आफ

नवगछिया अनुमंडल के चार छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की बात सामने आ रही है. दो छात्र खरीक बाजार के हैं तो एक छात्र इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता गांव के और एक छात्रा झंडापुर की हैं. इनमें दो छात्रों का मोबाइल नंबर नॉट रिचेबल बता रहा है. कुल चार छात्रों में खरीक बाजार निवासी राकेश चौधरी के पुत्र करण चौधरी हंगरी बार्डर पर अपने विश्व विद्यालय कंसलटेंट की साहायता से पहुंच गये है.

उन्हें यहां पर निवास स्थल पर मुहैया कराया गया है, वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता गांव के मुकेश कुमार दास के पुत्र राहुल कुमार भी हंगरी में हैं और एक ट्रेन में वे यात्रा कर रहे हैं. उनके भी सुरक्षित होने की बात कही जा रही है. जबकि झंडापुर के सुरेंद्र कुमार की पुत्री तनीशा और खरीक बाजार निवासी विभूति झा के पुत्र सत्यम झा का मोबाइल नंबर नॉट रिचेबल आ रहा है. सभी छात्र युक्रेन में रह कर पढ़ाई कर रहे थे. छात्रों की खैरियत को लेकर उनके अभिभावक काफी चिंतित हैं. इस्माइलपुर के छात्र छोटी परवत्ता निवासी राहुल कुमार के परिजनों ने बुधवार को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल से छात्र की सकुशल वापसी को लेकर गुहार लगायी है. राहुल के परिजन को अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले में पहल करने का आश्वासन दिया है.

नवगछिया, रूसी हमले के बाद यूक्रेन में फंसी तुलसीपुर की छात्रा शालिनी प्रिया बुधवार को बॉर्डर पार गई। वह भारतीय समयानुसार मंगलवार को 5:30 बजे शाम बस से अपने हॉस्टल से रोमांनिया बॉर्डर के लिए रवाना हुई थी। बस बॉर्डर से पांच किमी पहले ही जाम में फंस गई। इस कारण बस वहां से नहीं बढ़ पाई और शालिनी समेत उसके साथ मौजूद विभिन्न राज्यों के 350 छात्र-छात्राओं के साथ पैदल ही बॉर्डर आना पड़ा। सभी छात्र-छात्रा देर शाम बॉर्डर पार गई। सभी को नाश्ता उपलब्ध कराते हुए कैम्प में शिफ्ट किया गया। जहां सभी को बारी-बारी से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शालिनी के पिता शैलेश कुमार ने बताया कि शालिनी समेत उसके सभी साथी सुरक्षित हैं।

वही मंगलवार को मुजफ्फरपुर स्थित शालिनी के आवास पर एडीएम विकास कुमार, डिप्टी कलेक्टर अजय घर पहुंचे और शालिनी के पिता शैलेश कुमार, माता अनुराधा कुमारी समेत पूरे परिवार को सान्तवना देते हुए साकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। शालिनी तुलसीपुर के पूर्व सरपंच सुमन भारद्वाज की भतीजी है। उसके माता पिता मुजफ्फरपुर मे वर्तमान में अस्थाई रूप से रहते हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *