नवगछिया। नवगछिया के नोनिया पट्टी में अवैध रूप से घर में रखे गैस सिलेंडर विस्फोट के मामले में नवगछिया पुलिस ने आरोपी अरुण साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इसके पूर्व तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं मुख्य आरोपी रामचंद्र साह अभी भी फरार है। नवगछिया थाना अध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *