navbharat times jpg 80

नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड के समीप पुरानी दुर्गा मंदिर घाट के पास शनिवार दोपहर एक बड़ा सा डॉल्फिन मृत अवस्था में पाया गया। डॉल्फिन देखकर लोगों में खलबली मच गयी। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके उपरांत वन विभाग के अधिकारी के निर्देश पर नवगछिया रेंज पदाधिकारी पीएन सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम मृत डॉल्फिन का शव लेकर पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर ले जाया गया। लोगों ने बताया कि किसी जाल में फंस जाने के कारण इसकी मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नवगछिया रेंज पदाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि डॉल्फिन की मौत कुछ दिन पूर्व हुई है। इसके शरीर से बदबू आने लगा था।

20 से 25 वर्ष का है डॉल्फिन

डॉल्फिन विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है। यह फीमेल डॉल्फिन है। इसकी मौत किन परिस्थिति में हुई है। यह जांच का विषय है। ऐसे भागलपुर डॉल्फिन सेंचुरियन है यहां पर डॉल्फिन संरक्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी मौत हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

जियोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर डॉ गोपाल शर्मा ने बताया कि बिहार का भागलपुर जिला डॉल्फिन के लिए सेंचुरियन स्थल है। अगर यहां पर डॉल्फिन की मौत हुई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फीमेल है, इसकी लंबाई-चौड़ाई से उम्र का भी पता लग रहा है। ऐसे मौत का कारण वन विभाग जांच कर ही बता पाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *