06 nau 1010103 1646606409 1646606409 jpg 80नवगछिया: नयी सब्जी मंडी में दुकानदारों ने जाने से किया इनकार.. मॉल मैनेजर को दी चेतावनी

नवगछिया बाजार स्थित सब्जी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में शिफ्ट करवाने के लिए आए पदाधिकारियों को महिला सब्जी दुकानदारों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार सभी सात थाने की महिला सिपाहियों के साथ सब्जी मार्केट को स्टेशन रोड से नई सब्जी मंडी में शिफ्ट करवाने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। इसके पहले ही सब्जी दुकानदार एकजुट होकर तैयार बैठे थे कि किसी भी हालत में सब्जी मंडी में नहीं जाना है। सब्जी दुकानदारों को नई सब्जी मंडी में जाने के लिए कहने वाले पुलिस वालों से बड़ी संख्या में महिलाएं भीड़ गयीं। तू-तू, मैं-मैं नोकझोंक की स्थिति के बाद महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि हम लोग वहां नहीं जाएंगे।

सब्जी दुकानदार नयी हाट में नहीं जाने के लिए अड़े

आक्रोशित महिला सब्जी दुकानदारों ने कहा कि हमलोग मर जाएंगे, आत्महत्या कर लेंगे या फिर आप लोग ही गोली मार दीजिए। लेकिन नई सब्जी मंडी में नहीं जाएंगे। पूर्व पार्षद सह सब्जी दुकानदार सावित्री देवी ने कहा 25 साल से स्टेशन रोड में सड़क के किनारे दुकान चला रहे हैं। रेलवे ने हमलोगों को कभी नहीं हटाया। किंतु नगर पंचायत और अनुमंडल पदाधिकारी हमलोगों की रोजी-रोटी पर लात मारने के लिए आ जाते हैं। प्रशासन अगर जबरदस्ती करेगा तो हमलोग यहीं जमीन पर सो जाएंगे, किसी भी हालत में नहीं हटेंगे।

दुकान से बाहर सामान नही ं लगाएं दुकानदार

एसडीओ, एसडीपीओ ने सड़क के दोनों तरफ के दुकानदारों से कहा कि आपलोग सामान दुकान से बाहर न लगाएं। आपलोग दुकान के बाहर सामान लगाते हैं, इसीलिए जाम लगता है। अगर दुकान के बाहर सामान लगाएंगे तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। आपके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी। पदाधिकारियों ने घूम-घूमकर दुकानदारों को आगाह किया कि सड़क के बाहर दुकान के बाहर सामान नहीं लगाएं।

मॉल मैनेजर को दी चेतावनी

एसडीओ ने महाराज जी चौक पर स्थित मॉल के मैनेजर को बुलाकर कहा कि जब आपके यहां वाहन पार्किंग है तो फिर सड़क पर क्यों वाहन लगता है। इसे जाम लगता है। वाहन पार्किंग में लगेंगे। अगर सड़क पर वाहन लगे और सड़क जाम हुआ तो आपका लाइसेंस रद्द करवाया जाएगा। पदाधिकारियों ने नया बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं लगाने और सब्जी दुकानदारों को सब्जी मंडी में दुकान लगाने को कहा। एसडीओ ने कहा कि दुकानदारों को सब्जी हाट में शिफ्ट करने के लिए चेतवनी दी गयी है नहीं जाएंगे तो बल प्रयोग किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *