08 nau 2114914 1646763717 1646763717 jpg 80

नवगछिया। जीबी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. शिवशंकर मंडल ने महिलाओं के सम्मान में रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ ऊषा शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यक्रम का संचालन करवाया।महाविद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाओं को मंचासीन कर छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. ममता कुमारी, डॉ चंदा कुमारी, डॉ मोहिनी कुमारी एवं छात्रा निभा झा, मंदोदरी कुमारी, कनीज फातिमा, जमजम आदि ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास में महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ महिला अधिकारों पर अपनी बात रखी। साथ ही यह भी कहा कि नारी सम्मान से बढ़कर कोई सम्मान नहीं है। आज के संदर्भ में महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम हैं और अपनी सार्थकता को साबित कर रही हैं।

कार्यक्रम में प्रो विभांशु मंडल, डॉ कलाधर मंडल, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, डॉ अमित कुमार आलोक, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, मुकेश पोद्दार, प्रिंस राज, सिंटू , आनंद आदि मौजूद थे। मंच संचालन मो. मोसर्रत हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेन्द्र सिंह, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया।

वही मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा प्राचार्य डॉ. सुदामा यादव की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक नाटक की प्रस्तुति की गई जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों को पढ़ाना उसे आगे बढ़ाना, बिना दहेज देकर उनकी शादी करना रहा। वहीं चार बिहार बटालियन भागलपुर के तत्वाधान में बनारसी लाल सर्राफ कामर्स कॉलेज नवगछिया के प्रांगण में गर्ल्स कैडेटों द्वारा कराटे का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद वाद, विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। मंच का संचालन कॉलेज के एनसीसी प्रशिक्षक एवं केयर टेकर तुषार कान्त झा किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *