प्रखंड के ढोलबज्जा में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। बुधवार को खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कृषि समन्वयक पहुंचे और किसानों के बीच खाद का वितरण कराया। लेकिन कई किसानों को यूरिया नहीं मिली। इससे नाराज किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दुकानदारों से हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद मौके पर ढोलबज्जा पुलिस पहुंची और किसानों को शांत कराया। दुकानदारों ने बताया कि खाद खत्म हो गई है।

गुरुवार को बचे किसानों को खाद दी जाएगी। वहीं कुछ किसानों का आरोप था कि खाद विक्रेता रात में कालाबाजारी करते हैं, इस कारण उन्हें यूरिया नहीं मिल रही है। इसके अलावा गोपालपुर, इस्माइलपुर, रंगरा के किसान भी खाद के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पूरे साल इसी फसल के भरोसे बच्चों की पढ़ाई और घर परिवार चलता है। यूरिया नहीं मिलने से फसल बर्बाद हो रही है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा-गड़बड़ी करने वाले खाद विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

नवगछिया में यूरिया की किल्लत के मद्देनजर डीएओ कृष्णकांत झा ने कहा कि उस इलाके में इस बार विलंब से मक्का की बुआई किसानों ने की है। नवगछिया अनुमंडल में 600 मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है। 200 मीट्रिक टन यूरिया भेजी गई है। यूरिया की खेप आने वाली है। सरकार द्वारा तय मूल्य के अनुसार ही किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएओ ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *