img 20220309 wa0000 jpg 80

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी चौक स्थित प्रसिद्ध महंत बाबा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विराट अखंड रामधुन संकीर्तन एवं कलश शोभायात्रा के अंतिम दिन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पुजन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महंत बाबा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक परिक्रमा के साथ नम आंखों से स्थानीय नदी में कलश को विसर्जित किया

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि बीते कई वर्षों से महंत बाबा का पुजन को लेकर भव्य मेलें का का आयोजन सबों के सहयोग से लगता है वहीं श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि हमारे समाज में संतगण हमेशा से पुजनीय है मेले के आयोजन से आपसी प्रेम एकता सद्भाव का संदेश समाज को बल देता है

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, मेला कमेटी के अध्यक्ष मुक्तीनाथ उर्फ मुको सिंह, उपाध्यक्ष डोमी मंडल,सचिव मंटु सिंह, कोषाध्यक्ष अरूण शर्मा,आनंद उर्फ सुड्डू, सच्चिदानंद शर्मा, विनोद सिंह, पंचायत समिति मदरौनी इंद्रभुषण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सहौरा दिवाकर सिंह,वकिल सिंह, कपिल देव शर्मा, अरविंद गुप्ता, कृष्णदेव शर्मा,बबलु कुमार,बंटी, शर्मा रविदास , गुलो ततमा, मनीष गुप्ता, सहित सहौरा -मदरौनी ग्रामवासी एवं हजारों संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *