नवगछिया: रंगरा ओपी के चापर दियारा में मासूम मनीषा की हत्या उसकी सौतेली मां श्यामा देवी ने मोबाल नहीं देने पर गुस्से में कर दी थी। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मनीषा हमेशा मोबाइल पर लड़के से बात करती थी। मना करने पर भी हमारी बात नहीं मानती थी। घटना के दिन गुरुवार की संध्या समय वह लड़के से बात कर रही थी।

हमने मना किया फिर भी नहीं मानी। मोबाइल मांगा तो नहीं दी और बहस करने लगी। इसी पर गुस्से में एक थप्पड़ मारे तो हमसे उलझ गई। हमने गुस्से में उसका गला दबा दिया। घटना के बाद मृतक की बड़ी बहन विशाखा देवी के बयान पर रंगरा ओपी में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं रंगरा पुलिस ने आरोपी सौतेली मां श्यामा देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *