नवगछिया। खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा बक्सर में आयोजित राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भागलपुर जिला ताइक्वांडो बालक टीम ने 3 पदक जीते हैं। रविरंजन ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कुणाल कुमार एवं रविशंकर राज ने कांस्य पदक जीते।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
पदक जितने पर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव, भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो. नाजिम, विकास चौरसिया, राजेश मिश्रा, मणिश्याम कुमार, मुकेश कुमार, खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, अशोक सिंह आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
